Headlines

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 45 नाम:दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट; अब तक 183 उम्मीदवारों का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है।

अब तक पार्टी 183 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से टिकट दी गई है। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय को उतारा गया है।

राज्यवार पूरी लिस्ट देखें

मध्यप्रदेश: 33 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह
राज्य में प्रत्याशियों की यह दूसरी लिस्ट है। राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रत्याशी बनाया गया है। वे 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल से हार गए थे। रतलाम से कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ेंगे। इंदौर अक्षय कांति बम को टिकट दिया गया है, जबकि भोपाल से अरुण श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगी है।

राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। कांग्रेस ने अब तक दो बार में 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 6 सीटें अब भी होल्ड हैं। इनमें गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें

उत्तरप्रदेश: पहली बार कांग्रेस ने राज्य में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की
वाराणसी से अजय राय, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया है। I.N.D.I गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस में समझौता हुआ है। 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं, सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024