Headlines

सिकंदराबाद में संपत्ति विवाद के चलते भाई को आग लगाई:महीने भर पुराना वीडियो सामने आया; पेट्रोल छिड़ककर जलाता हुआ दिखा आरोपी

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने बने रास्ते पर जाने को लेकर अपने ही भाई को आग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। CCTV फुटेज के मुताबिक घटना 20 जनवरी 2024 को सुबह के समय हुई। जांच में पता चला कि संपत्ति…

Read More

राहुल गांधी का नया ठिकाना, बंगला नंबर-5:प्रियंका उनका घर देखने पहुंची; लोकसभा सदस्यता जाने के बाद पुराना घर छोड़ा था नई दिल्ली41 मिनट पहले दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ए. नारायण स्वामी रह रहे थे। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने बंगला खाली कर दिया। – Dainik Bhaskar दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ए. नारायण स्वामी रह रहे थे। लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने बंगला खाली कर दिया। राहुल गांधी को केंद्र सरकार ने नया बंगला अलॉट किया है। दिल्ली के सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 राहुल का नया आशियाना हो सकता है। 26 जुलाई को राहुल यह बंगला देखने पहुंचे थे। प्रियंका गांधी भी राहुल का यह घर देख चुकी हैं। लोकसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते राहुल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। इसलिए उन्हें केंद्र सरकार ने टाइप-8 बंगला ऑफर किया है। इस बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, स्टडी रूम, 1 सर्वेंट क्वार्टर है। सूत्रों के मुताबिक,राहुल को 3-4 बंगलों के ऑप्शन दिए गए थे। प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जुलाई को सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 देखने गई थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जुलाई को सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर 5 देखने गई थीं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को सुनहरी रोड पर बंगला देखने पहुंचे थे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार को सुनहरी रोड पर बंगला देखने पहुंचे थे। 2005 में अलॉट हुआ था 12, तुगलक लेन बंगला राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने। तब तक वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित बंगले में रहते थे। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया गया था। ये दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित टाइप-8 बंगला है, जो हाइएस्ट कैटेगरी है। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम और सर्वेंट क्वार्टर हैं। राहुल गांधी इस बंगले में एक प्राइवेट गृह प्रवेश के बाद शिफ्ट हुए थे। इस सेरेमनी में सोनिया, प्रियंका, रॉबर्ट समेत उनके करीबी लोग ही शामिल थे। इसकी कोई सार्वजनिक तस्वीर मौजूद नहीं है। 22 अप्रैल को 12 तुगलक लेन छोड़ने के बाद अधिकारी को घर की चाबी सौंपते राहुल गांधी। 22 अप्रैल को 12 तुगलक लेन छोड़ने के बाद अधिकारी को घर की चाबी सौंपते राहुल गांधी। मोदी सरनेम केस, जिसमें राहुल की सांसदी गई थी 11 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी ने बेंगलुरु के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। राहुल ने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है। राहुल का इशारा ललित मोदी, नीरव मोदी की ओर था। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामले में देश छोड़कर भाग चुके हैं। राहुल के इस बयान के खिलाफ गुजरात से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। 23 मार्च 2023 को सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। 24 मार्च को राहुल की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी ने सेशन कोर्ट के फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल की सजा बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद राहुल सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी। अगस्त, 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी। लीडर ऑफ अपोजिशिन होने के नाते राहुल को और क्या-क्या शक्तियां मिली हैं? दिल्ली में बंगला अलॉट करने के नियम-कानून जानिए लोकसभा सदस्यों को दिल्ली में बंगले का आवंटन ‘डायरेक्टरेट ऑफ स्टेट्स’ करता है। यह मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के तहत आता है। ‘डायरेक्टरेट ऑफ स्टेट्स’ के अंदर भी यह काम जनरल पूल रेसिडेंशियल एकॉमोडेशन यानी GPRA एक्ट के तहत किया जाता है। GPRA में केंद्र सरकार का कोई भी कर्मचारी घर के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन अलॉटमेंट के लिए पे स्केल, ऑफिस और पोजिशन को देखा जाता है और उसी के अनुसार आवास दिए जाते हैं। इन आवासों के लिए सरकार की तरफ से एक मासिक किराया भी तय है। इन घरों के रख-रखाव के लिए सरकार की तरफ से भत्ता भी दिया जाता है।

पुणे पोर्श केस में 900 पन्नों की चार्जशीट दाखिल:नाबालिग आरोपी का नाम नहीं; 7 आरोपियों के खिलाफ 50 गवाहों के बयान मुंबई7 घंटे पहले पुणे पोर्श केस में नाबालिग आरोपी के पिता और दादा पर ड्राइवर की किडनैपिंग करने और उस पर एक्सीडेंट की जिम्मेदारी खुद पर लेने का दबाव बनाने का आरोप है। पुणे…

Read More

लालू के साथ आने की बात को नीतीश ने नकारा:​​​​​​​बोले-NDA में हैं, आराम से काम हो रहा है; किसने क्या गड़बड़ी की जांच होगी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ आने की बात को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया है। शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे। इसे लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या कहता है,…

Read More

रक्षा मामलों की स्थायी समिति की रिपोर्ट:कहा- शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मिले नियमित सैनिक के शहीद होने पर मिलने वाले लाभ

रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने एक रिपोर्ट पेश की है। समिति ने रक्षा मंत्रालय से सिफारिश की है कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को भी वही लाभ मिलना चाहिए जो नियमित सैन्य कर्मियों के शहीद होने पर उनके परिवारों को मिलता है। समिति ने कहा है कि मौजूदा…

Read More

BJP कैंडिडेट कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट का विवाद बढ़ा:NCW का ECI को लेटर, लिखा-कांग्रेस नेताओं का रवैया असहनीय; केंद्रीय रेलमंत्री ने भी शिकायत की

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बाद गुजरात किसान कांग्रेस के नेता एचएस अहीर ने सोशल मीडिया अकाउंट से मंडी से BJP कैंडिडेट और एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया। जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि एक महिला को उसकी आइडियोलॉजी के हिसाब से टिकट मिला तो इसमें गलत क्या? अब…

Read More

बच्चे के फेफड़े में फंसी 4 सेमी की सुई:AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टरों ने निकाला, पहली बार ओपन सर्जरी नहीं की गई

पश्चिम बंगाल में रहने वाले 9 साल के बच्चे के फेफड़े में 4 सेमी की सुई फंस गई। जिसे भुवनेश्वर AIIMS के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर बाहर निकाल लिया। अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, बाल चिकित्सा विभाग ने सुई को हटाने के लिए ब्रोंकोस्कोपिक सर्जरी की। यह पहली बार था…

Read More
Budget 2024